सरस्वती शिशु मंदिर मंडीदीप में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की चल यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सुंदर वेशभूषा धारण कर भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी गईं।